Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day-01 | The Noun

Sorry!
You are not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 01

The Noun (Parts of Speech)

Today's Summary


Parts of Speech

कोई भी भाषा विभिन्‍न प्रकार के शब्दों से तैयार होती है। यह शब्द वाक्यों में गुँथे होते हैं और वाक्य एक अनुच्छेद (paragraph) की रचना करते हैं। अँग्रेजी में शब्दों के मुख्य 8 प्रकार होते हैं। शब्दों का यह वर्गीकरण उनके काम के आधार पर किया जाता है। अध्ययन की सुविधा के लिए हम इन शब्दों का अध्ययन 11 प्रकारों में करते हैं।

  1. Noun (संज्ञा)
  2. Pronoun (सर्वनाम)
  3. Preposition (सम्बन्ध सूचक अव्यय)
  4. Determiner (निर्धारक)
  5. Conjunction (योजक शब्द)
  6. Main Verb (मुख्य क्रिया)
  7. Auxiliary Verb (सहायक क्रिया)
  8. Adjective (विशेषण)
  9. Adverb (क्रिया-विशेषण)
  10. Article (उपपद या पूर्व पद)
  11. Interjection (विस्मयादिबोधक अव्यय)

The Noun

संसार (बल्कि ब्रह्माण्ड) का कोई भी नाम Noun कहलाता है। अब संसार में जितने प्रकार की चीजें हैं उतने ही प्रकार के Noun सम्भव हैं। लेकिन संसार की इन समस्त चीजों के नामों को मुख्य रूप से 5 प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है :

  1. Common Noun
  2. Proper Noun
  3. Collective Noun
  4. Material Noun
  5. Abstract Noun

Common Noun

किसी समुदाय की जाति के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा Common Noun कहलाती है। जैसे -
elephant, bird, man, woman, river, tree, student, book, city, doctor etc.

Proper Noun

जातिवाचक संज्ञा के किसी एक अवयव का नाम, जैसे सभी elephants में से किसी एक का नाम; सभी students में से किसी एक का नाम, Proper Noun होता है। जैसे -
Appu, Meera, Mohan, the Himalaya, India, Bhopal, Tommy, Chetak, the Gita etc.

Collective Noun

यह संज्ञा किसी समूह का बोध कराती है। अर्थात् इसमें एक से अधिक अवयव शामिल होते हैं। जैसे -
army, team, class, party, committee, union, system, flock etc.

Material Noun

दुनिया की हर चीज़ किसी न किसी द्रव्य/पदार्थ से बनी होती है। इसी द्रव्य/पदार्थ का नाम Material Noun कहलाता है। जैसे -
plastic, rubber, glass, soil, all the elements of the Periodic Table like carbon, iron, silver gold etc.

Abstract Noun

यह एक ऐसा नाम है जिसका कोई भौतिक रूप या आकार नहीं होता है। यह अमूर्त होता है। इसे केवल समझा और महसूस किया जा सकता है। जैसे -
beauty, culture, tradition, anger, love, kindness, softness, feelings, life, death, fear, success, courage, atrocity, exploitation, fever, temperature, heat etc.

Points to Remember

  • Proper Noun का पहला अक्षर capital होता है।
  • Material Noun हमेशा uncountable होता है।
  • Uncountable Noun को गिना नहीं जा सकता।
  • जिसे गिना जा सकता है वह Countable Noun कहलाता है।
  • Noun का काम चीजों की पहचान कराना है।

अगले अध्याय में हम शब्द के अगले प्रकार, अर्थात् Pronoun का अध्ययन करेंगे। I, we, you, they, he, she, it इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।

Related Links :


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi