SHRIDHAAM ENGLISH
Grammar | Spoken | Schooling | Competitive ExamsTerms and Conditions
प्रिय उपयोगकर्ता, Shridhaam English आपको उच्च गुणवत्ता की अध्ययन-सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर उपलब्ध अध्ययन-सामग्री का उपयोग करते हुए आप इस पेज पर उल्लिखित हमारी सभी सेवा-शर्तों को मानने के लिए बाध्य हैं। कृपया इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
1. कुछ पदों का स्पष्टीकरण
1.1. | Shridhaam English |
श्रीधाम इंग्लिश एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है जो इण्टरनेट के तीन प्लेटफॉर्म : Blogger, Facebook तथा YouTube के संयुक्त होने से बनता है। Blogger पर यह एक ब्लॉग है जिस पर यह अपना Text Content तथा ऑनलाइन कक्षाएँ उपलब्ध कराता है। Facebook Page पर प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध होती है तथा YouTube पर इसका Video Content उपलब्ध कराया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर जहाँ भी हम, हमने, हमें, हमारा / हमारी / हमारे इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है, उन सबका आशय "श्रीधाम इंग्लिश (Shridhaam English)" से है। | |
1.2. | User |
इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति (registered अथवा unregistered), इस प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ता या User के रूप में परिभाषित किया जाता है। | |
1.3. | Registered User |
वे सभी Users, जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म की कुछ विशिष्ट सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा है, Registered Users के अन्तर्गत आते हैं। 1D, 2D व 3D कोर्स तथा Online Test Series, जोकि हमारे द्वारा प्रदत्त विशिष्ट सेवाओं के अन्तर्गत आते हैं, हेतु आपको रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है। | |
1.4. | Verified User |
इस शब्दावली का उपयोग हमारी ऑनलाइन कक्षाओं और टेस्ट सीरीज़ के सम्बन्ध में किया जाता है। वे उपयोगकर्ता, जिन्होंने 2D/3D Course अथवा T-Series में से किसी में भी अपना पंजीयन करवाया है तथा हमारे द्वारा उनका सत्यापन (verification) किया गया है, Verified Users के अन्तर्गत आते हैं। | |
1.5. | Unauthorized User |
वह व्यक्ति, जो verified user नहीं है अथवा जिसको किन्हीं कारणों से प्लेटफॉर्म की कुछ अथवा सम्पूर्ण सामग्री का उपयोग करने से वंचित किया गया है, Unauthorised User की श्रेणी में आता है। |
2. हमारे द्वारा प्रदत्त सेवाएँ
श्रीधाम इंगलिश द्वारा आपको प्रदान की जाने वाली सेवाओं को निम्नलिखित दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है :
- सार्वजनिक सेवाएँ
- लक्ष्यित उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाएँ
2.1. | सार्वजनिक सेवाएँ |
ऐसी सभी सेवाएँ, जिनमें उपयोगकर्ता को किसी प्रकार के रेजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती, सार्वजनिक सेवाओं (Public Services) के अन्तर्गत आती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर सेवाएँ इसी श्रेणी के अन्तर्गत आती हैं। ये सेवाएँ निःशुल्क हैं। | |
2.2. | लक्ष्यित उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाएँ |
केवल Registered Users को प्राप्त होने वाली सेवाएँ, लक्ष्यित उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाएँ (Services for Targeted Users) कहलाती हैं। इन्हीं सेवाओं को आप ऑनलाइन कक्षाओं के नाम से जानते हैं। गैर-रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता इन सेवाओं का लाभ नहीं ले सकते। इन सेवाओं के अन्तर्गत निम्नलिखित को शामिल किया जाता है— | |
2.3. | ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ (T-Series) |
T-Series शब्द का उपयोग इस प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर आयोजित Online Test Series के लिए किया जाता है। T-Series, श्रीधाम इंग्लिश की सार्वजनिक तथा विशिष्ट, दोनों प्रकार की सेवाओं के रूप में उपलब्ध होती है। |
3. ऑनलाइन कक्षाओं के सम्बन्ध में
हमारी Online Classes आपको अध्ययन का एक सजीव वातावरण प्रदान करती हैं। ये कक्षाएँ इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि कोर्स की समाप्ति तक आपकी पढ़ाई में कोई लापरवाही न हो। इनमें आपको प्रतिदिन के Lesson का लिंक WhatsApp के जरिए व्यक्तिगत रूप से भेजा जाता है।
3.1. | Registration |
बिना रजिस्ट्रेशन के आप इन कक्षाओं का उपयोग नहीं कर सकते हैं। यदि आपको हमारी ऑनलाइन कक्षाओं (1D/2D/3D) में प्रवेश लेना है तो आपको सम्बन्धित कोर्स का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निःशुल्क है। | |
3.2. | Browser's Local Storage |
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपके द्वारा भरी गई कोई भी जानकारी न तो हम तक आती है और न ही यह इंटरनेट सर्वर पर भेजी जाती है। यह जानकारी आपके ब्राउज़र की लोकल स्टोरेज में ही संग्रहीत कर दी जाती है। | |
3.3. | Verification |
रजिस्ट्रेशन के तुरन्त बाद आपको एक Registration Card प्राप्त होता है। इस रजिस्ट्रेशन कार्ड को आपको WhatsApp के जरिए हम तक भेजना होता है। इस कार्ड की जानकारी के आधार पर हम आपके रजिस्ट्रेशन को verify कर देते हैं। इस प्रकार, आप श्रीधाम इंग्लिश के Verified User की श्रेणी में आ जाते हैं। | |
3.4. | Payment of Fees |
1D Course के अलावा, शेष दो कोर्सेज् की कुछ शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क आप ऑनलाइन तरीके से, रजिस्ट्रेशन के समय या कुछ कक्षाओं की पढ़ाई करने के बाद, जमा कर सकते हैं। लेकिन कोर्स के पहले चरण की समाप्ति तक शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद शुल्क जमा न होने पर हमारा Online System स्वतः ही आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर देगा। | |
3.5. | Emergency Setup |
किसी कारणवश यदि आपके ब्राउज़र की लोकल स्टोरेज से आपका डेटा डिलीट हो गया है, तो इसे दोबारा सेट किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को Emergency Setup कहा जाता है। हालाँकि यह सुविधा निःशुल्क है लेकिन आपसे सावधानी की अपेक्षा की जाती है। Emergency Setup की सुविधा केवल उन्हीं उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने कोर्स की निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दिया है। Emergency Setup से आपको एक नया रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त होता है और पुराने रजिस्ट्रेशन को सिस्टम से हटा दिया जाता है। लेकिन इस Setup के बाद आपके Total Score, Lesson, Bonus आदि में थोड़ा-बहुत परिवर्तन आ सकता है। |
|
3.6. | Screenshots |
आपकी पढ़ाई, निरन्तर प्रगति और ऑनलाइन कक्षाओं से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए हम आपसे आपके मोबाइल (ब्राउज़र विण्डो) का Screenshot भेजने को कहते हैं। इससे हमें सम्बन्धित चीजों की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। जब भी आपसे किसी पेज का Screenshot भेजने को बोला जाए, आप हमें वह भेज दीजिए। | |
3.7. | Control on Your Studies |
|
|
3.8. | Holidays |
रविवार का अवकाश होता है। साथ ही किसी त्यौहार या अन्य अत्यावश्यक कारणों से अवकाश घोषित किया जा सकता है। |
4. वॉट्सएप : कब और कैसे?
यद्यपि तकनीक रूप से WhatsApp हमारे प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं है। लेकिन 2D और 3D Courses के दौरान आपसे सहज सम्पर्क स्थापित करने के लिए हम इसका उपयोग करते हैं।
WhatsApp के जरिए हम आपकी दैनिक प्रगति की जानकारी आपसे प्राप्त करते हैं और अध्ययन से सम्बन्धित किसी प्रकार की पूछताछ आप हमसे इसके जरिए कर सकते हैं। इस सन्दर्भ में अधिक जानकारी के लिए आप हमारी Privacy Policy का अध्ययन करें।
5. रेजिस्ट्रेशन का निरस्तीकरण
हमारा प्रयास रहता है कि आपको कभी भी इस परिस्थिति का सामना न करना पड़े। किन्तु प्लेटफॉर्म को दीर्घायु बनाने के लिए हमें अपने पास रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण (Registration Cancelation) का यह विकल्प रखना पड़ता है। निम्नलिखित दो परिस्थितियों में आपका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है :
5.1. | अभद्र या अशिष्ट व्यवहार |
श्रीधाम इंग्लिश चूँकि आपको शिक्षा प्रदान करता है, अतः यह आपके लिए हर प्रकार से आदरणीय है। आप इसका सम्मान करें। आपके किसी भी अभद्र या अशोभनीय व्यवहार के लिए आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है। लेकिन रजिस्ट्रेशन निरस्त करने से पहले आपको एक से दो बार अवगत कराया जाएगा। | |
5.1. | सिस्टम द्वारा स्वतः निरस्तीकरण |
कोर्स के पहले चरण के अन्त तक यदि आपने कोर्स की निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया है तो सिस्टम स्वतः आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर देगा। यहाँ भी रजिस्ट्रेशन निरस्त करने से पहले सिस्टम द्वारा आपको एक से दो बार अवगत कराया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया Automatic है। |
6. शुल्क-वापसी सम्बन्धी नियम व शर्तें
"श्रीधाम इंग्लिश" की किसी सेवा के लिए भुगतान की गयी शुल्क की वापसी सम्बन्धी कोई भी प्रावधान नहीं है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप पूर्ण आश्वास्त (assured) होने के बाद ही शुल्क भुगतान करें।
अपवाद: किसी बहुत ही विशेष परिस्थिति में शुल्क वापसी (पूर्ण अथवा आंशिक) सम्भव हो सकती है। लेकिन वह विशेष परिस्थिति क्या होगी? कितनी शुल्क वापसी होगी? किन शर्तों पर होगी? इत्यादि सभी बातों का निर्धारण "श्रीधाम इंग्लिश" द्वारा किया जाएगा। ऐसा कोई भी निर्धारण इस प्रकार किया जाएगा जिससे कि न्याय सुनिश्चित हो सके।
7. कॉपीराइट और सामग्री का पुनः प्रकाशन
"श्रीधाम इंग्लिश" पर उपलब्ध समस्त विषयवस्तु (Text / Videos / audios / Images / PDFs), Arvind Kumar Lodhi की व्यक्तिगत बौद्धिक सम्पत्ति है जिस पर कॉपीराइट सम्बन्धी सभी अधिकार उनके पास हैं। इस सामग्री का उपयोग केवल व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जा सकता है। किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य से इस सामग्री के, किसी भी रूप में उपयोग या पुनः प्रकाशन की सख्त मनाही है। ऐसा कोई भी कृत्य भारतीय संघ के प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम, 1957 का उल्लंघन माना जाएगा और सम्बन्धित व्यक्ति/संस्था पर तदनुसार कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी।
8. अस्वीकरण या डिस्क्लेमर
- कोई भी सामग्री आप तक पहुँचाने से पहले उसमें निहित तथ्यों की सत्यता की भली प्रकार जाँच-परख कर ली जाती है। हमारी ओर से पूरा प्रयास रहता कि आपको प्रदान की गयी सामग्री में एक भी गलती न हो। लेकिन इसके बावजूद भी, इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए अथवा/और उस त्रुटि से उपयोगकर्ता को होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए, "श्रीधाम इंगलिश" या इससे जुड़ा कोई भी कर्मी, किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी वहन नहीं करता।
- "श्रीधाम इंग्लिश" आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करता है। फिर भी यह आपको इस बात की गारण्टी नहीं देता है कि आप यहाँ पढ़ाई करने से अँग्रेजी सीख ही जाएँगे या अपनी किसी परीक्षा में सफल हो ही जाएँगे। साथ ही यह प्लेटफॉर्म यह भी दावा नहीं करता कि यह अपने आप में पूर्ण है और आपको अन्य स्रोतों से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है।
- "श्रीधाम इंग्लिश" पर उपलब्ध सामग्री का प्रयोग किसी भी सन्दर्भ के रूप में नहीं किया जा सकता। यदि किसी/किन्हीं व्यक्ति/व्यक्तियों या संस्था/संस्थाओं द्वारा ऐसा किया जाता है तो उस सन्दर्भ के लिए यह प्लेटफॉर्म किसी भी प्रकार से, न तो सम्बद्ध माना जाएगा और न ही जिम्मेदार ठहराया जा सकेगा।
- "श्रीधाम इंग्लिश" पर उपलब्ध किसी भी कोर्स को पूरा करने पर आपको जो प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है, वह केवल इस बात का प्रमाण है कि आपने उस सम्बन्धित कोर्स को पूर्ण किया है। यह इस बात का प्रमाण नहीं है कि आपको अँग्रेजी आती है। इस प्रकार, इस प्रमाण-पत्र का प्रयोग किसी भी कार्यालय में आधिकारिक दस्तावेज (official document) के रूप में नहीं किया जा सकता।
9. बारम्बार पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न– | 1D/2D/3D का क्या मतलब है? |
उत्तर– |
1D = 1 Dimensional; 2D = 2 Dimensional; 3D = 3 Dimensional. |
प्रश्न– | क्या तीनों कोर्स एक साथ संचालित होते हैं? |
उत्तर– | जी नहीं। 1D Course एक स्वतन्त्र कोर्स है जो आपके लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। 2D और 3D Courses एक विशेष सीज़न (वर्ष में 3 से 4 बार) में ही संचालित होते हैं। ये दोनों कोर्स कभी भी एक साथ संचालित नहीं होते हैं। |
प्रश्न– | क्या मैं कोई दो कोर्स एक साथ ज्वाइन कर सकता/ती हूँ? |
उत्तर– | जी नहीं। आप एक बार में केवल एक ही कोर्स में पढ़ाई कर सकते/ती हैं। एक कोर्स में पढ़ते हुए, दूसरे का फॉर्म भरते ही, पहले वाले कोर्स से आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाता है। |