Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day-03 | The Preposition

Sorry!
You are not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 03

The Preposition

Today's Summary


Preposition मतलब - सम्बन्ध सूचक अव्यय। ऐसा शब्द जो किसी Noun अथवा Pronoun का सम्बन्ध किसी दूसरे Noun अथवा Pronoun से बताए, Preposition कहलाता है।

प्रायः कई prepositions अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग अर्थ व्यक्त करते हैं। इसलिए इनके अर्थों को याद करने के साथ-साथ हमें इनके भावों को भी समझना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण prepositions निम्नलिखित हैं :


01. about (के बारे में / के विषय में, लगभग)

  • about me.
    (मेरे बारे में।)
  • about my studies.
    (मेरी पढ़ाई के बारे में।)
  • Jabalpur is about 90 kms far from Narsinghpur.
    (जबलपुर, नरसिंहपुर से लगभग 90 किमी दूर है।)

02. during (के दौरान)

  • during the holiday.
    (अवकाश के दौरान।)
  • I met her during the journey.
    (मैं उससे यात्रा के दौरान मिला।)

03. after (के बाद)

  • after you.
    (आपके बाद। या पहले आप।)
  • He returned after one month.
    (वह एक माह बाद लौटा।)
  • after 9 o'clock.
    (9 बजे के बाद।)

04. before (के पहले / के सामने)

  • before 9 o'clock.
    (9 बजे से पहले।)
  • Don't go before I come back.
    (मेरे आने से पहले मत जाना।)
  • I am nothing before them.
    (उनके सामने में कुछ भी नहीं हूँ।)

05. instead of (के बजाय)

  • instead of playing.
    (खेलने के बजाय।)
  • During the lockdown, we should stay at home instead of going out.
    (तालाबन्दी के दौरान, हमें बाहर जाने के बजाय घर पर रुकना चाहिए।)
  • Read instead of writing.
    (लिखने के बजाय पढ़ाई करो।)

06. in/into (में / के अन्दर)

  • in the class.
    (कक्षा में।)
  • She came into the class.
    (वह कक्षा में आयी।)
  • Children are playing in the park.
    (बच्चे उद्यान में खेल रहे हैं।)

07. on/onto/upon (के ऊपर)

  • on that tree.
    (उस पेड़ पर।)
  • Meet me on Sunday.
    (मुझसे रविवार को मिलो।)
  • The cat jumped upon a rat.
    (बिल्ली एक चूहे पर झपटी।)
  • Ravi came onto the terrace.
    (रवि छत पर आया।)

08. under/beneath (के नीचे)

  • under the tree.
    (पेड़ के नीचे।)
  • beneath the pillow.
    (तकिये के नीचे।)
  • Headmaster is under the Principal.
    (प्रधानपाठक प्राचार्य के नीचे होता है।)

09. at (पर, की ओर)

  • at the wall.
    (दीवार पर।)
  • at 5:30 p.m.
    (शाम साढ़े पाँच बजे।)
  • Look at the board.
    (बोर्ड की तरफ देखो।)

10. towards (की ओर / के प्रति)

  • Go towards them.
    (उनकी ओर जाओ।)
  • my father's behavior towards me.
    (मेरे प्रति मेरे पिताजी का व्यवहार।)

11. over (के ऊपर / से अधिक)

  • over the head.
    (सिर के ऊपर।)
  • Birds fly over the park.
    (पक्षी उद्यान के ऊपर उड़ते हैं।)
  • over 100 million people.
    (10 करोड़ से अधिक लोग।)

12. above (ऊपर / उपरोक्त)

  • Read the above passage.
    (उपरोक्त गद्यांश को पढ़ो।)
  • They live above us.
    (वे हमारे ऊपर (ऊपरी खण्ड) रहते हैं।)
  • Your name is above me in the list.
    (सूची में तुम्हारा नाम मेरे ऊपर है।)

13. below (नीचे / निम्न)

  • Answer the questions given below.
    (नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)
  • We live below them.
    (हम उनके नीचे रहते हैं।)
  • My name is below you in the list.
    (सूची में मेरा नाम तुम्हारे नीचे है।)

14. inside (अन्दर की ओर)

  • inside the room.
    (कमरे के अन्दर।)
  • Go inside the campus.
    (परिसर के अन्दर जाओ।)

15. outside (बाहर की ओर)

  • outside the room.
    (कमरे के बाहरी तरफ।)
  • Go outside the campus.
    (परिसर के बाहर जाओ।)

16. out of (के/से बाहर)

  • out of the state.
    (राज्य से बाहर।)
  • Get out of here.
    (यहाँ से बाहर निकल जाओ।)
  • Let's go out of this city.
    (चलो इस शहर से बाहर चलें।)

17. of (का / की / के)

  • of me.
    (मेरा / मेरी / मेरे।)
  • the Prime Minister of India.
    (भारत के प्रधानमन्त्री।)
  • some of your friends.
    (आपके कुछ मित्र।)

18. for (के लिए, से)

  • for you.
    (आपके लिए।)
  • an application for leave.
    (छुट्टी के लिए आवेदन-पत्र।)
  • for 2 months.
    (दो माह के लिए। / दो माह से।)

19. from (से / में से, की ओर से)

  • from Mumbai.
    (मुम्बई से।)
  • from the bag.
    (बैग में से।)
  • Accept this gift from me.
    (मेरी ओर से यह उपहार स्वीकार करें।)

20. in front of (के सामने)

  • in front of my house.
    (मेरे घर के सामने।)
  • The snake was just in front of me.
    (साँप मेरे ठीक सामने था।)
  • There is a beautiful pond in front of the temple.
    (मन्दिर के सामने एक सुन्दर सरोवर है।)

21. behind (के पीछे)

  • behind my house.
    (मेरे घर के पीछे।)
  • The snake was just behind me.
    (साँप मेरे ठीक पीछे था।)
  • There is a beautiful pond behind the temple.
    (मन्दिर के पीछे एक सुन्दर सरोवर है।)

22. beside (के बाजू में)

  • beside my school.
    (मेरे विद्यालय के बाजू में।)
  • He came and sat beside me.
    (वह आकर मेरे बाजू में बैठ गया।)

23. near (के समीप / के पास)

  • near the village.
    (गाँव के पास।)
  • I saw a huge banyan tree near the river.
    (नदी के पास मैंने बरगद का एक विशाल वृक्ष देखा।)

24. around (के आसपास)

  • around 30.
    (तीस के आसपास।)
  • Look carefully around you.
    (अपने आसपास ध्यान से देखो।)
  • Keep cleanness around your house.
    (अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखा करो।)

25. among (अधिक के बीच में)

  • among the players.
    (खिलाड़ियों के बीच।)
  • Try to make peace among the people.
    (लोगों के बीच शान्ति बनाने का प्रयास करो।)
  • There is no tension among us.
    (हम लोगों में कोई तनाव नहीं है।)

26. between (2/3 के बीच में)

  • between you both.
    (आप दोनों के बीच।)
  • between Ram and Shyam.
    (राम और श्याम के बीच।)
  • between Ram, Shyam and Mohan.
    (राम, श्याम और मोहन के बीच।)

27. besides (के अतिरिक्त, के अलावा)

  • besides money.
    (पैसे के अलावा।)
  • Besides your studies, you should play too.
    (अपनी पढ़ाई के अलावा तुम्हें खेलना भी चाहिए।)

28. despite / in spite of (के बावजूद)

  • despite having the fever.
    (बुखार होने के बावजूद।)
  • Despite your integrity, he can't trust you.
    (आपकी सत्यनिष्ठा के बावजूद भी वह आप पर विश्वास नहीं कर सकता है।)
  • In spite of having money, I could not help you.
    (पैसा होने के बावजूद भी मैं आपकी सहायता न कर सका।)

29. with (के साथ, से)

  • with my father.
    (मेरे पिताजी के साथ।)
  • I'll come with my father.
    (मैं अपने पिताजी के साथ आउँगी।)
  • You can write with a pencil.
    (आप पेंसिल से लिख सकते हैं।)

30. along with (के साथ-साथ)

  • along with your car.
    (आपकी कार के साथ-साथ।)
  • Please, do my homework along with yours.
    (अपने होमवर्क के साथ-साथ मेरा भी कर दो ना। प्लीज़!)
  • I can not take you with me. You can go along with us if you want.
    (मैं तुम्हें अपने साथ नहीं ले जा सकता। तुम चाहो तो हमारे साथ-साथ जा सकते हो।)

31. without (के बिना)

  • without uniform.
    (गणवेश के बिना।)
  • You can do nothing without knowledge.
    (ज्ञान के बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं।)
  • Don't even move from here without completing the lesson.
    (पाठ पूरा किए बिना यहाँ से हिलना भी मत।)

32. within (के अन्दर-अन्दर)

  • within 24 hours.
    (24 घण्टे के अन्दर-अन्दर।)
  • Find out the solution within the book.
    (इसी पुस्तक में हल खोजो।)
  • You can stroll within the room.
    (आप इसी कक्ष के अन्दर-अन्दर टहल सकते हैं।)

इस क्लास में आज हमने निम्नलिखित preposition के प्रयोग में अन्तर भी समझा :

  1. in / into / within
  2. on / upon / over / above
  3. beneath / under / below
  4. since / for / from
  5. with / along with

अगले अध्याय में हम शब्द के चौथे प्रकार, अर्थात् Determiner का अध्ययन करेंगे। some, any, much, many, each, every, little, few, all इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi