Default Section का तात्पर्य उस पेज से है जो इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे पहले खुलता है। इसे सेट करने के लिए...
सबसे पहले Homepage पर जाकर श्रीधाम इंग्लिश को अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर जोड़ें।
इसके बाद, पुनः इस Sidebar को खोलें और अपने इच्छित डिफ़ॉल्ट सेक्शन का चुनाव करें।
सेटअप तैयार हो जाएगा। अपने मोबाइल के Home Screen Icon से श्रीधाम इंग्लिश को विज़िट करें।
कृपया अपने साथियों एवं आस–पड़ोस के बच्चों को भी ‘श्रीधाम इंग्लिश’ के बारे में बताएँ।
Day-07 | Forms of The Verb
Sorry! You are not registered for this course!
Hi! Some message here !
***
Lesson - 07
Forms of The Verb
|
|
Today's Summary
अँग्रेजी वाक्यों में क्रिया अपने पाँच रूपों में कार्य करती है। इन पाँच रूपों में से पहले तीन रूप उसके प्रमुख रूप होते हैं और ये पहले से निश्चित होते हैं। अन्तिम दो रूपों को -s/es/ies और -ing जोड़कर बनाया जाता है।
IV and V Form
क्रिया का चौथा रूप उसका एकवचन रूप कहलाता है। इसे पहले रूप में -s/es अथवा -ies जोड़कर बनाया जा सकता है।
क्रिया का पाँच रूप Non-finite Verb के रूप में भी काम करता है। इसे पहले रूप में -ing जोड़कर बनाया जा सकता है।
I, II and III Form
क्रिया का पहला रूप उसका बहुवचन रूप कहलाता है। अन्य सभी रूप इसी पर आधारित होते हैं।
अधिकांश क्रियाओं के दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं। इन्हें -ed जोड़कर बनाया जाता है।
कुछ क्रियाएँ ऐसी भी होती जिनमें -ed भी नहीं जोड़ा जाता और उनके दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं।
कुछ क्रियाओं के तीनों रूप एक जैसे होते हैं।
कुछ क्रियाओं के तीनों रूप अलग-अलग होते हैं। हम इन्हें अनियमित क्रियाएँ कहते हैं।
Three Important Verbs
Do, Be तथा Have अँग्रेजी की सबसे महत्वपूर्ण क्रियाएँ हैं।
ये तीनों Main Verb के साथ-साथ Helping Verbs का भी कार्य करती हैं।
इनके विभिन्न रूप ज्यादातर Simple Auxiliaries का काम करते हैं जो Tenses में प्रयुक्त होती हैं।
अगली क्लास हमारे First Phase की अन्तिम क्लास है। इसके अन्तर्गत हम Verb के दूसरे रूप, अर्थात् Helping Verb का अध्ययन करेंगे ।