You are not a verified user!
I am the gatekeeper!
The Noun
Summary
संसार (बल्कि ब्रह्माण्ड) का कोई भी नाम Noun कहलाता है। अब संसार में जितने प्रकार की चीजें हैं उतने ही प्रकार के Noun सम्भव हैं। लेकिन संसार की इन समस्त चीजों के नामों को मुख्य रूप से 5 प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है :
- Proper Noun
- Common Noun
- Collective Noun
- Material Noun
- Abstract Noun
1. Proper Noun
किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का खास नाम, जिससे उसकी व्यक्तिगत पहचान होती है, Proper Noun कहलाता है। जैसे सभी elephants में से किसी एक का नाम; सभी students में से किसी एक का नाम इत्यादि। उदाहरण—
Appu, Meera, Mohan, the Himalaya, India, Bhopal, Tommy, Chetak, the Gita etc.
2. Common Noun
किसी समुदाय की जाति के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा Common Noun कहलाती है। यह नाम किसी एक के लिए प्रयुक्त न होकर पूरी जाति के लिए प्रयुक्त होता है। जैसे—
elephant, bird, man, woman, river, tree, student, book, city, doctor etc.
3. Collective Noun
यह संज्ञा किसी समूह का बोध कराती है। अर्थात् इसमें एक से अधिक अवयव शामिल होते हैं। जैसे—
army, team, class, party, committee, union, system, flock etc.
4. Material Noun
दुनिया की हर चीज़ किसी न किसी द्रव्य/पदार्थ से बनी होती है। इसी द्रव्य/पदार्थ का नाम Material Noun कहलाता है। जैसे—
plastic, rubber, glass, soil, all the elements of the Periodic Table like carbon, iron, silver gold etc.
5. Abstract Noun
यह एक ऐसा नाम है जिसका कोई भौतिक रूप या आकार नहीं होता है। यह अमूर्त होता है। इसे केवल समझा और महसूस किया जा सकता है। जैसे—
beauty, culture, tradition, anger, love, kindness, softness, feelings, life, death, fear, success, courage, atrocity, exploitation, fever, temperature, heat etc.
Points to Remember
- Proper Noun का पहला अक्षर capital होता है।
- Material Noun हमेशा uncountable होता है।
- Uncountable Noun को गिना नहीं जा सकता।
- जिसे गिना जा सकता है वह Countable Noun कहलाता है।
- Noun का काम चीजों की पहचान कराना है।
Functions of a Noun
किसी वाक्य में Noun के निम्नलिखित कार्य (functions) हो सकते हैं। दूसरे शब्दों में, वाक्य में Noun निम्नलिखित स्थानों पर प्रयोग किया जा सकता है—
- Subject of the Verb
- Object of the Verb
- Object of a Preposition
- Complement of the Verb
- Possessiveness
- Apposition to a Noun
- Nominative of Address
अगले अध्याय में हम शब्द के अगले प्रकार, अर्थात् Pronoun का अध्ययन करेंगे। I, we, you, they, he, she, it इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।
© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi
This class is available only on mobile devices.