Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

2D | Day–06. The Verb (Parts of Speech)

Sorry!
You are not a verified user!

***

***

I am the gatekeeper!

Lesson - 06

The Verb

Summary

कोई भी कार्य करना या किसी कार्य का होना क्रिया कहलाता है। जैसे— come, play, sing, go, read, write इत्यादि। क्रिया को अँग्रेजी में Verb कहते हैं। Verb का अध्ययन निम्नलिखित दो प्रकारों के अन्तर्गत किया जाता है:

  1. Action Verbs (कार्यात्मक क्रियाएँ)
  2. Auxiliary Verbs (सहायक क्रियाएँ)

1. Action Verbs

इन क्रियाओं से स्पष्ट रूप से किसी कार्य के होने का बोध होता है। जैसे—

  1. He plays cricket.
  2. We are learning English.
  3. You can think about it.

Action Verb को पुनः दो भागों में विभाजित किया जा सकता है: Finite Verb (M.V.) तथा Non-Finite Verb.

2. Auxiliary Verbs

इन क्रियाओं से किसी कार्य का होना प्रदर्शित नहीं होता है बल्कि ये, Action Verb द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले कार्यों (क्रियाओं) का पूरा-पूरा भाव व्यक्त करने में, उनकी सहायता करती हैं। इसी कारण इनको 'सहायक क्रियाएँ' अर्थात् Helping Verbs भी कहा जाता है। जैसे—

  1. He plays cricket. (does hidden)
  2. We are learning English.
  3. You can think about it.

Auxiliary Verb को भी पुनः दो भागों में विभाजित किया जा सकता है: Simple Auxiliary Verbs तथा Modal Auxiliary Verbs.

Five From of Verbs

वाक्य में क्रिया किसी एक रूप में नहीं, बल्कि परिस्थिति के अनुसार कई भिन्न-भिन्न रूपों (forms) में कार्य करती है। अँग्रेजी में किसी क्रिया के कुल 5 रूप सम्भव हैं।

  • पहले 3 रूप (I, II and III) उसके मुख्य रूप कहलाते हैं। ये पहले से ही निर्धारित होते हैं। जैसे— go — went — gone.
  • अन्य दो रूपों (IV and V) को क्रमशः –s/es/ies और –ing जोड़कर बनाया जा सकता है। जैसे— goes — going.

अगली कक्षा में हम क्रिया के पाँचों रूपों का अध्ययन विस्तार से करेंगे। इसके अन्तर्गत हम –s/es/ies और –ing जोड़ने सम्बन्धी नियम भी पढ़ेंगे।




© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi


This class is available only on mobile devices.