Default Section का तात्पर्य उस पेज से है जो इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे पहले खुलता है। इसे सेट करने के लिए...
सबसे पहले Homepage पर जाकर श्रीधाम इंग्लिश को अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर जोड़ें।
इसके बाद, पुनः इस Sidebar को खोलें और अपने इच्छित डिफ़ॉल्ट सेक्शन का चुनाव करें।
सेटअप तैयार हो जाएगा। अपने मोबाइल के Home Screen Icon से श्रीधाम इंग्लिश को विज़िट करें।
कृपया अपने साथियों एवं आस–पड़ोस के बच्चों को भी ‘श्रीधाम इंग्लिश’ के बारे में बताएँ।
2D | Day–07. Forms of Verbs (The Verb)
⚠ Sorry!
You are not authorized to view this page. Join new season!
Sorry!
You are not a verified user!
***
***
I am the gatekeeper!
Lesson - 07
Forms of Verbs
Summary
अँग्रेजी वाक्यों में क्रिया अपने पाँच रूपों में कार्य करती है। इन पाँच रूपों में से पहले तीन रूप उसके प्रमुख रूप होते हैं और ये पहले से निश्चित होते हैं। अन्तिम दो रूपों को –s/es/ies तथा –ing जोड़कर बनाया जाता है।
IV Form (–s/es/ies)
क्रिया का IV form उसका singular form कहलाता है। इसे पहले रूप में –s/es अथवा –ies जोड़कर बनाया जा सकता है।
'–es' जोड़ना
यदि क्रिया का अन्तिम अक्षर [S, SS, SH, CH, O, X या Z] हो, तो उसे चौथे रूप में बदलने के लिए, उसमें –es जोड़ा जाता है।
'–ies' जोड़ना
यदि क्रिया का अन्तिम अक्षर [Y] हो, तथा उस [Y से ठीक पहले] कोई व्यंजन (consonant) हो, तो उसे चौथे रूप में बदलने के लिए [उस Y को हटाकर] '–ies' जोड़ा जाता है।
केवल '–s' जोड़ना
क्रिया के पहले रूप में यदि ऊपर बताई गयी दोनों परिस्थितियाँ न हों, तो उसे चौथे रूप में बदलने के लिए केवल '–s' जोड़ा जाता है।
V Form (–ing)
क्रिया को पाँचवें रूप में बदलने के लिए, हमें उसके पहले रूप में '–ing' जोड़ना होता है। '–ing' जोड़ते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना होता है—
क्रिया के अन्त में [E] हो तो उसे हटाकर '–ing' जोड़ा जाता है। लेकिन [EE] हो तो सीधे ही '–ing' जोड़ दिया जाता है।
क्रिया के अन्त में [IE] हो, तो उस [IE को Y में बदलकर] '–ing' जोड़ा जाता है।
क्रिया के अन्त में यदि [Y] ही हो, तो उसे पाँचवें रूप में बदलने के लिए सीधे ही '–ing' जोड़ दिया जाता है।
'–ing' जोड़ते समय कुछ क्रियाओं के [अन्तिम व्यंजन] को double भी किया जाता है। इसके लिए कृपया वीडियो में बतायी गयी विधि का अनुसरण करें।
I, II and III Form
क्रिया का पहला रूप उसका बहुवचन (plural) रूप कहलाता है। अन्य सभी रूप इसी पर आधारित होते हैं।
अधिकांश क्रियाओं के दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं। इन्हें -ed जोड़कर बनाया जाता है।
कुछ क्रियाएँ ऐसी भी होती जिनमें -ed भी नहीं जोड़ा जाता और उनके दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं।
कुछ क्रियाओं के तीनों रूप एक जैसे होते हैं।
कुछ क्रियाओं के तीनों रूप अलग-अलग होते हैं। हम इन्हें अनियमित क्रियाएँ कहते हैं।
Three Important Verbs
Do, Be तथा Have अँग्रेजी की सबसे महत्वपूर्ण क्रियाएँ हैं। ये तीनों Main Verb के साथ-साथ Helping Verbs का भी कार्य करती हैं।
इनके विभिन्न रूप ज्यादातर Simple Auxiliaries का काम करते हैं जिनका अध्ययन हम Tenses पढ़ते समय करेंगे।
अगली क्लास हमारे First Phase की अन्तिम क्लास है। इसके अन्तर्गत हम Verb के दूसरे प्रकार, अर्थात् Auxiliary Verb का अध्ययन करेंगे।