Default Section का तात्पर्य उस पेज से है जो इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे पहले खुलता है। इसे सेट करने के लिए...
सबसे पहले Homepage पर जाकर श्रीधाम इंग्लिश को अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर जोड़ें।
इसके बाद, पुनः इस Sidebar को खोलें और अपने इच्छित डिफ़ॉल्ट सेक्शन का चुनाव करें।
सेटअप तैयार हो जाएगा। अपने मोबाइल के Home Screen Icon से श्रीधाम इंग्लिश को विज़िट करें।
कृपया अपने साथियों एवं आस–पड़ोस के बच्चों को भी ‘श्रीधाम इंग्लिश’ के बारे में बताएँ।
2D | Day–08. Auxiliary Verbs (The Verb)
⚠ Sorry!
You are not authorized to view this page. Join new season!
Sorry!
You are not a verified user!
***
***
I am the gatekeeper!
Lesson - 08
Auxiliary Verbs (Helping Verbs)
Summary
If you want, you can reset your progress here and attempt the previous exercises once again.
Auxiliary Verb शब्द का वह प्रकार है जो मुख्य क्रिया का, पूरा-पूरा अर्थ व्यक्त करने में उसकी मदद करता है। इनके बिना वाक्य का भाव अस्पष्ट होता है। इन्हें ही Helping Verbs कहा जाता है। ये दो प्रकार की होती हैं—
Simple / Primary Auxiliaries
Modal Auxiliaries
1. Simple Auxiliaries
ये प्रायः Do, Be तथा Have के विभिन्न रूपों से बनी होती हैं।
इनके प्रयोग से वाक्य प्रत्यक्ष कार्यवाही (Direct Action) प्रदर्शित करता है।
Tenses पढ़ते समय वास्तव में इन्हीं का अध्ययन किया जाता है।
2. Modal Auxiliaries
हिन्दी में इन्हें 'वृत्तिवाचक सहायक क्रिया' कहा जाता है।
इनके प्रयोग से Direct Action प्रदर्शित नहीं होता बल्कि क्रिया की दशा या बोलने वाले का भाव प्रदर्शित होता है।
Tenses पढ़ते समय हम इनका अध्ययन नहीं करेंगे। इनका अध्ययन अलग से किया जाता है।
इस क्लास के साथ ही, आज हमारे कोर्स का पहला चरण समाप्त हुआ। इस चरण में हमने सभी Parts of Speech में से Noun, Pronoun, Preposition, Conjunction और Verb के बारे में आधारभूत जानकारी प्राप्त की।
एक साधारण वाक्य की रचना करने के लिए इतने शब्दों का ज्ञान होना पर्याप्त है। इसलिए अगले चरण में हम इन्हीं शब्दों के प्रयोग से अँग्रेजी के साधारण वाक्य बनाने की प्रक्रिया आरम्भ करेंगे।