Default Section का तात्पर्य उस पेज से है जो इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे पहले खुलता है। इसे सेट करने के लिए...
सबसे पहले Homepage पर जाकर श्रीधाम इंग्लिश को अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर जोड़ें।
इसके बाद, पुनः इस Sidebar को खोलें और अपने इच्छित डिफ़ॉल्ट सेक्शन का चुनाव करें।
सेटअप तैयार हो जाएगा। अपने मोबाइल के Home Screen Icon से श्रीधाम इंग्लिश को विज़िट करें।
कृपया अपने साथियों एवं आस–पड़ोस के बच्चों को भी ‘श्रीधाम इंग्लिश’ के बारे में बताएँ।
Day-06 | The Verb
Sorry! You are not registered for this course!
Hi! Some message here !
***
Lesson - 06
The Verb
|
|
Today's Summary
कोई भी कार्य करना या किसी कार्य का होना क्रिया कहलाता है। जैसे - come, play, sing, go, read, write इत्यादि। क्रिया को अँग्रेजी में Verb कहते हैं। Verb के सन्दर्भ में निम्नलिखित बिन्दु महत्वपूर्ण हैं :
Verb का अध्ययन दो भागों में किया जाता है। पहला Proper Verb और दूसरा Helping Verb.
Proper Verb मुख्य कार्य को प्रदर्शित करती है।
Proper Verb का अध्ययन भी दो भागों में किया जाता है। एक Finite Verb तथा दूसरा Non-finite Verb. इसमें Finite Verb ही हमारी मुख्य क्रिया (main verb) होती है।
Non-finite Verb वाक्यों में तीन रूपों में मौजूद होती हैं।
Infinitive
Gerund / Present Participle
Past Participle
उपरोक्त के आप केवल नाम याद कर लीजिए। बाकि चीजें बाद में समझ में आ जाएँगी।
अगली कक्षा में हम क्रिया के पाँचों रूपों का अध्ययन करेंगे। इसके अन्तर्गत हम s/es/ies और ing जोड़ने सम्बन्धी नियम भी पढ़ेंगे।