Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 14 | Perfect Tenses

Sorry!
You have not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 14

Active Voice | Perfect Tenses

Today's Summary


वाक्य में दी गई क्रिया का पूरा हो जाना या समाप्त हो जाना Perfect Tenses की पहचान है। आज हमने निम्नलिखित तीन Tenses का अध्ययन किया :

  1. Present Perfect Tense
  2. Past Perfect Tense
  3. Future Perfect Tense

Main Verb :

सभी Perfect Tenses में तथा सभी प्रकार के वाक्यों में मुख्य क्रिया -III form में प्रयोग की जाती है।

01. Present Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [चुका है, चुकी है, चुका हूँ, चुकी हूँ, चुके हैं, चुकी हैं, किया है, दिया है, लिया है...] इत्यादि शब्द देखने को मिलते हैं। जैसे -
  1. वह विद्यालय जा चुका है।
  2. हमने ताजमहल देख लिया है।
  3. मैंने आपका काम कर दिया है।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ Have तथा Has हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Have : with [I, You and Plural Number] subjects.
  2. Has : with [Third Person - Singular Number] subjects.

02. Past Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [चुका था, चुकी थी, चुके थे, किया था, दिया था, लिया था...] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -
  1. रामू बाजार जा चुका था।
  2. हम ताजमहल देख चुके थे।
  3. मैंने आपका काम कर दिया था।

Helping Verb :

इस काल की एक मात्र सहायक क्रिया Had है जिसका प्रयोग सभी प्रकार के वाक्यों में तथा सभी Subjects के साथ किया जाता है।

03. Future Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [चुका होगा / चुकी होगी / चुके होंगे / किया होगा / लिया होगा / दिया होगा...] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -
  1. हम शाम तक इन्दौर पहुँच चुके होंगे।
  2. उन्होंने खाना खा लिया होगा।
  3. पिंकी स्कूल जा चुकी होगी।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ shall + have तथा will + have हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Shall + have : with [I and We] subjects.
  2. Will + have : with all other subjects.

अगले अध्याय में हम सभी Perfect Continuous Tenses का अध्ययन करेंगे। बेहतर होगा यदि आप अपनी Table से इनकी Helping Verbs को एक बार देख लें।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi