Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 13 | Continuous Tenses

Sorry!
You have not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 13

Active Voice | Continuous Tenses

Today's Summary


किसी क्रिया का जारी रहना या चलते रहना Continuous Tenses का सूचक होता है। आज हमने निम्नलिखित तीन Tenses का अध्ययन किया :

  1. Present Continuous Tense
  2. Past Continuous Tense
  3. Future Continuous Tense

Main Verb :

सभी Continuous Tenses में तथा सभी प्रकार के वाक्यों में मुख्य क्रिया -ing form में प्रयोग की जाती है।

01. Present Continuous Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [रहा है / रही है / रहा हूँ / रही हूँ / रहे हैं / रही हैं..] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं। जैसे -
  1. सुधीर आम बेच रहा है।
  2. मैं अँग्रेजी सीख रहा हूँ।
  3. वे क्रिकेट खेल रहे हैं।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ Am, Is तथा Are हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Am : with [I] subject.
  2. Is : with [Third Person - Singular Number] subjects.
  3. Are : with [Plural Number] subjects.

02. Past Continuous Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [रहा था / रही थी / रहे थे / रही थीं..] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -
  1. रामू बाजार जा रहा था।
  2. हम ताजमहल देख रहे थे।
  3. लड़कियाँ फुटबॉल खेल रही थीं।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ Was तथा Were हैं जिनका प्रयोग इस प्रकार है :
  1. Was : with [Singular Number] subjects.
  2. Were : with [Plural Number] subjects.

03. Future Continuous Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [रहा होगा / रही होगी / रहे होंगे / रही होंगी..] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -
  1. हम लोग गणतन्त्र दिवस की तैयारियाँ कर रहे होंगे।
  2. कल वह एक चित्र बना रहा होगा।
  3. उस समय हम कुछ नहीं कर रहे होंगे।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ shall + be तथा will + be हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Shall + be : with [I and We] subjects.
  2. Will + be : with all other subjects.

अगले अध्याय में हम सभी Perfect Tenses का अध्ययन करेंगे। बेहतर होगा यदि आप अपनी Table से इनकी Helping Verbs को एक बार देख लें।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi