Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 12 | Indefinite Tenses

Sorry!
You have not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 12

Active Voice | Indefinite Tenses

Today's Summary


सामान्य रूप से किसी क्रिया का होना Indefinite Tenses का सूचक होता है। आज हमने निम्नलिखित तीन Tenses का अध्ययन किया :

  1. Present Indefinite Tense
  2. Past Indefinite Tense
  3. Future Indefinite Tense

01. Present Indefinite Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [ता है / ती है / ता हूँ / ती हूँ / ते हैं / ती हैं] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं। जैसे -
  1. सुधीर आम बेचता है।
  2. मैं अँग्रेजी सीखता हूँ।
  3. वे क्रिकेट खेलते हैं।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ Do तथा Does हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Do : with [I, You and Plural Number] subject.
  2. Does : with [Third Person - Singular Number] subjects.

Main Verb :

इस काल में मुख्य क्रिया I form तथा आवश्यकता पड़ने पर IV form में प्रयोग की जाती है।
Assertive Affirmative वाक्यों में यदि subject [Third Person - Singular Number] प्रकृति का है तो [does] की अनुपस्थिति के कारण M.V. के IV form की आवश्यकता पड़ती है।

02. Past Indefinite Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [गया / देखा / पढ़ा / सुना / किया / दिया / लिया] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -
  1. रामू बाजार गया।
  2. हमने ताजमहल देखा।
  3. उसने कहा।
इसके अलावा इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में कभी-कभी [ता था / ती थी / ते थे] इत्यादि भी मिलता है। जैसे -
  1. वे मुम्बई में रहते थे।
  2. मैं जानता था।

Helping Verbs :

इस काल की एक मात्र सहायक क्रिया did है जिसका प्रयोग सभी subjects के साथ किया जाता है। लेकिन do/does की भाँति यह भी [Assertive Affirmative] वाक्यों में अदृश्य रहती है।

Main Verb :

इस काल में मुख्य क्रिया I form में प्रयोग की जाती है। लेकिन [Assertive Affirmative Sentences] में did की अनुपस्थिति के कारण उसे II form में प्रयोग किया जाता है।

03. Future Indefinite Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों में, मुख्य क्रिया के अन्त में [गा/गी/गे] देखने को मिलता है। जैसे -
  1. रामू बाजार जाएगा।
  2. सीता गीत गाएगी।
  3. आज दुकानें 11 बजे खुलेंगी।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ shall तथा will हैं। इनका प्रयोग निम्नानुसार है :
  1. Shall : with [I and We] subjects.
  2. Will : with all other subjects.

Main Verb :

सभी प्रकार के वाक्यों में तथा सभी Subjects के साथ मुख्य क्रिया I form में प्रयोग की जाती है।

अगले अध्याय में हम सभी Continuous Tenses का अध्ययन करेंगे। बेहतर होगा यदि आप अपनी Table से इनकी Helping Verbs को एक बार देख लें।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi