Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 16 | Perfect Continuous Tenses

Sorry!
You have not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 16

Perfect Continuous Tenses - 2

Today's Summary


क्रिया का कुछ समय तक चलते रहने के पश्चात भी चलते रहना Perfect Continuous Tenses की पहचान है। इन कालों के हिन्दी वाक्यों की कोई निश्चित पहचान नहीं है। वाक्यों में [ 'से' के साथ समय ] की उपस्थिति ही इन कालों की विशिष्ट पहचान है।

वाक्यों में मिलने वाला यह समय दो प्रकार का हो सकता है :

  1. Point of Time :
    यह समय हमें क्रिया की शुरुआत बताता है कि क्रिया कब से शुरू हुई या कब से शुरू होगी। अँग्रेजी में इसके लिए since/from का प्रयोग किया जाता है।
  2. Period of Time :
    Period of Time हमें क्रिया के हो चुके होने की समयावधि बताता है कि क्रिया को होते हुए कितना समय हो गया है। अँग्रेजी में इसके लिए for का प्रयोग किया जाता है।

Main Verb :

सभी Perfect Continuous Tenses में तथा सभी प्रकार के वाक्यों में मुख्य क्रिया -ing form में प्रयोग की जाती है।

01. Present Perfect Continuous

  • इस काल की सहायक क्रियाएँ Have/Has + been हैं जिनका प्रयोग Have/Has की भाँति ही किया जाता है।
  • Point of Time के लिए since का प्रयोग किया जाता है।

02. Past Perfect Continuous

  • इस काल की एक मात्र सहायक क्रिया had + been है जिसका प्रयोग had की भाँति ही किया जाता है।
  • Point of Time के लिए भी since का ही प्रयोग किया जाता है।

03. Future Perfect Continuous

  • इस काल की सहायक क्रियाएँ shall/will + have been हैं जिनका प्रयोग shall और will की भाँति ही किया जाता है।
  • Point of Time के लिए from का प्रयोग किया जाता है, since का नहीं।

इस अध्याय के साथ ही हमारी Active Voice के Tenses की श्रृंखला यहीं समाप्त होती है। उम्मीद है आपकी अँग्रेजी में अब तक कुछ सुधार हुआ होगा। कल हम Modals का अध्ययन करेंगे। बेहतर होगा यदि आप Auxiliary Verb की क्लास को फिर से देख लें।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi