Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 17 | Modal Auxiliaries

Sorry!
You have not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 17

Modal Auxiliaries

Today's Summary


Helping Verb शब्द का वह प्रकार है जो मुख्य क्रिया की, उसका पूरा-पूरा अर्थ व्यक्त करने में उसकी मदद करता है। सहायक क्रियाओं के बिना वाक्य का भाव अस्पष्ट होता है। इन्हें ही Auxiliary Verbs कहा जाता है। ये दो प्रकार की होती हैं :

  1. Simple / Primary Auxiliaries
  2. Modal Auxiliaries

आज हमने Helping Verb का दूसरे प्रकार, अर्थात् Modal Auxiliaries का अध्ययन किया है। Modals के प्रयोग से वाक्य में क्रिया प्रत्यक्ष रूप से नहीं होती बल्कि वह वाक्य क्रिया की आन्तरिक दशा को व्यक्ति करता है। जैसे -

  1. क्रिया कर सकने की क्षमता।
  2. क्रिया किये जाने की सलाह।
  3. क्रिया के होने की सम्भावना।
Used to क्रिया इसका अपवाद (exception) है क्योंकि इसमें क्रिया के प्रत्यक्ष रूप से होने का बोध होता है।

आज हमने सभी Modals को दो समूहों तथा एक परिशिष्ट में वर्गीकृत किया। ये इस प्रकार हैं :

Group - I

  1. can | Ability or capability of present
  2. could | Past form of can / ability or capability
  3. may | Present : possibility / request / permission
  4. might | Past form of [may] / less possibility
  5. should | Advice or suggestion in present
  6. must | Emphasis on [should] / strong suggestion
  7. ought to | Obligation / moral duty
  8. used to | Habit of past
  9. need not | is not necessary

इस समूह की सभी सहायक क्रियाओं के साथ मुख्य क्रिया अपने मूल रूप (I form) में प्रयोग की जाती है। जैसे -

  • What can I do for you?
    मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ?
  • He may be at home.
    वह घर पर हो सकता है।
  • You need not go there.
    तुम्हें वहाँ जाने की आवश्यकता नहीं है।

Group - II

  1. could have | Past form [could] / the verb could have been done
  2. might have | Guessing of something to be done
  3. must have | Strong guessing of something to be done
  4. should have | Past form of [should]
  5. ought to have | Past form of [ought to]
  6. need not have | was not necessary

इस समूह की सभी सहायक क्रियाओं के साथ मुख्य क्रिया [III form] में प्रयोग की जाती है। जैसे -

  • You could have gone there.
    तुम वहाँ जा सकते थे।
  • He must have asked his father.
    उसने जरूर अपने पिताजी से पूछा होगा।
  • They ought not to have treated us like this.
    उन्हें हमारे साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi