Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 19 | The Adjective

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 19

The Adjective

Today's Summary


शुरुआत में हमने 11 Parts of Speech पढ़ें थे। Adjective उनमें से आठवाँ प्रकार है। आज इसे हमने निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत सीखा :

  1. Basic Understanding
  2. Degrees of An Adjective

01. Basic Understanding

Definition :

किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को हम विशेषण (Adjective) कहते हैं। जैसे -
  1. जगदीश मेरा पुराना मित्र है।
  2. रामदीन एक छोटा-सा किसान है।
उपरोक्त दोनों वाक्यों में 'पुराना' और 'छोटा-सा' शब्द क्रमशः मित्र और रामदीन की विशेषता बता रहे हैं।

Place/Order in a sentence :

  1. सामान्यतः एक Adjective किसी वाक्य में Noun के पहले आता है। जैसे -
    • small farmer.
    • old friend.
    • important questions.
  2. लेकिन कुछ विशेषण सीधे [be, become, seem, appear] इत्यादि क्रियाओं के बाद भी आते हैं। जैसे -
    • He became rich.
    • It can be dangerous.
    • You seem unhappy.

continue...

© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi