Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 20 | Degrees of an Adjective

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 20

The Adjective | Degree Transformation

Today's Summary


शुरुआत में हमने 11 Parts of Speech पढ़ें थे। Adjective उनमें से आठवाँ प्रकार है। आज इसे हमने निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत सीखा :

  1. Basic Understanding
  2. Degrees of An Adjective

01. Basic Understanding

Definition :

किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को हम विशेषण (Adjective) कहते हैं। जैसे -
  1. जगदीश मेरा पुराना मित्र है।
  2. रामदीन एक छोटा-सा किसान है।
उपरोक्त दोनों वाक्यों में 'पुराना' और 'छोटा-सा' शब्द क्रमशः मित्र और रामदीन की विशेषता बता रहे हैं।

Place/Order in a sentence :

  1. सामान्यतः एक Adjective किसी वाक्य में Noun के पहले आता है। जैसे -
    • small farmer.
    • old friend.
    • important questions.
  2. लेकिन कुछ विशेषण सीधे [be, become, seem, appear] इत्यादि क्रियाओं के बाद भी आते हैं। जैसे -
    • He became rich.
    • It can be dangerous.
    • You seem unhappy.

02. Degrees of an Adjective

विशेषण के प्रभाव के आधार पर उसकी तीन अवस्थाएँ होती हैं जिन्हें हम उसकी Degrees कहते हैं। जैसे -

  1. Positive Degree
    (रवि बुद्धिमान है।)
  2. Comparative Degree
    (सौरभ रवि से अधिक बुद्धिमान है।)
  3. Superlative Degree
    (गौरव सबसे अधिक बुद्धिमान है।)
अँग्रेजी में इनको बनाने के लिए कुछ Adjectives के सामने more/most लिखा जाता है और कुछ के अन्त में -er/est जोड़ा जाता है। इनका अन्तर इस प्रकार है :

More / Most :

एक से अधिक शब्द-खण्ड (syllable) वाले Adjectives को CD में बदलने के लिए उसके पहले more तथा SD में बदलने के लिए उसके पहले most लिखा जाता है। जैसे -
in/telli/gent | more intelligent | most intelligent

-er / -est :

एक शब्द-खण्ड (syllable) वाले Adjectives को CD में बदलने के लिए उसके अन्त में -er तथा SD में बदलने के लिए उसके अन्त में -est जोड़ा जाता है। जैसे -
big | bigger | biggest

Remember :

कुछ Adjectives ऐसे भी होते हैं जिनकी केवल एक ही Degree (PD) होती है। जैसे -
Indian (इसे more Indian नहीं बना सकते।)
honest, complete, chief इत्यादि।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi