Hi!
Some message here !
Lesson - 21
The Adverb
The Adverb
Today's Summary
क्रिया-विशेषण दो शब्दों से मिलकर बना है - [क्रिया + विशेषण] जिसका अर्थ होता है क्रिया की विशेषता बताने वाला विशेषण। तो क्रिया विशेषण मुख्य रूप से क्रिया की विशेषता बताता है। जैसे -
- He ran fast.
(वह तेज दौड़ा।) - You are speaking loudly.
(आप जोर से बोल रहे हैं।)
- You are so cute.
- You are speaking too loudly.
01. Classification of Adverbs
01. Adverb of Manner
ऐसे क्रिया-विशेषण जो क्रिया के होने का ढंग या तरीका (manner) बताते हैं, Adverb of Manner कहलाते हैं। जैसे -
- He ran fast.
(वह तेज दौड़ा।) - You are speaking loudly.
(आप जोर से बोल रहे हैं।) - Read the passage carefully.
(गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़ो।)
02. Adverb of Place
ऐसे क्रिया-विशेषण जो क्रिया के होने का स्थान (place) बताते हैं, Adverb of Place कहलाते हैं। जैसे -
- Come here.
(यहाँ आओ।) - Sit there.
(वहाँ बैठो।) - Where had you gone?
(तुम कहाँ गए थे?)
03. Adverb of Time
ऐसे क्रिया-विशेषण जो क्रिया के होने का समय (time) बताते हैं, Adverb of Time कहलाते हैं। जैसे -
- They will come today.
(वे आज आएँगे।) - He laughs when I dance.
(जब मैं नाचती हूँ, वह हँसने लगता है।) - You may go now.
(अब आप जा सकते हैं।)
04. Adverb of Frequency
ऐसे क्रिया-विशेषण जो यह बताते हैं कि क्रिया कब-कब होती है या कितनी बार हुई अथवा होगी, Adverb of Time कहलाते हैं। मतलब ये शब्द क्रिया की आवृत्ति या बारम्बारता बताते हैं। जैसे -
- She never loved me.
(उसने कभी मुझसे प्यार नहीं किया।) - Have you ever thought about it?
(क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है?) - Don't send me messages again and again.
(मुझे बार-बार सन्देश मत भेजो।) - I sometimes go there.
(मैं वहाँ कभी-कभी जाता हूँ।)
05. Adverb of Quantity
ऐसे क्रिया-विशेषण जो विशेषण, क्रिया-विशेषण अथवा किसी क्रिया की मात्रा या परिमाण (Quantity) बताते हैं, Adverb of Quantity कहलाते हैं। जैसे -
- This shirt is so dirty that nobody can wear it.
(यह कमीज़ इतनी गन्दी है कि कोई भी इसे पहन नहीं सकता।) - The questions were very easy.
(प्रश्न बहुत ही सरल थे।) - The stone is too hard to break.
(तोड़ने के लिए पत्थर कुछ ज्यादा ही कठोर है।)
06. Adverb of Sentence
पूरे वाक्य को टारगेट करने वाले शब्द Adverb of Sentence कहलाते हैं। जैसे -
- Finally, you have come.
(अन्ततोगत्वा, आप आ ही गए।) - Generally, girls avoid talking to stranger.
(आम तौर पर, लड़कियाँ अजनबियों से बात करना टाल देती हैं।) - Unfortunately, we missed the train.
(दुर्भाग्यवश, हमने वह ट्रेन छोड़ दी।)
02. Place in A Sentence
जिस प्रकार क्रिया-विशेषण के प्रकार अनेक हैं उसी प्रकार वाक्य में निर्धारित उसके स्थान भी अनेक हैं। इस सन्दर्भ में कुछ सामान्य नियम इस प्रकार है :
Rule #01 :
अधिकांशतः, क्रिया-विशेषण वाक्य में उस verb के बाद प्रयोग किया जाता है जिसकी यह विशेषता बताता है। और यदि उस क्रिया के साथ उसका कर्म भी है, तो क्रिया-विशेषण उस कर्म (object) के बाद प्रयोग किया जाता है। जैसे -
- He ran fast.
- He can speak English fluently.
Rule #02 :
Adverb of Frequency मुख्य क्रिया के पहले या सहायक क्रिया के पहले शब्द के बाद [जहाँ not की जगह होती है] प्रयोग किए जाते हैं। लेकिन कुछ अपवाद सम्भव हैं।
- She never loved me.
- I am always with you.
Rule #03 :
वाक्य में यदि एक से अधिक Adverbs का प्रयोग है तो उनका क्रम इस प्रकार होगा :
Manner > Place > Time
- Meet me there on time.
- Send the bags to my office tomorrow.
|| Happy Learning ||
© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi