Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day-07 | Forms of The Verb

Sorry!
You are not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 07

Forms of The Verb

Today's Summary


अँग्रेजी वाक्यों में क्रिया अपने पाँच रूपों में कार्य करती है। इन पाँच रूपों में से पहले तीन रूप उसके प्रमुख रूप होते हैं और ये पहले से निश्चित होते हैं। अन्तिम दो रूपों को -s/es/ies और -ing जोड़कर बनाया जाता है।

IV and V Form

  1. क्रिया का चौथा रूप उसका एकवचन रूप कहलाता है। इसे पहले रूप में -s/es अथवा -ies जोड़कर बनाया जा सकता है।
  2. क्रिया का पाँच रूप Non-finite Verb के रूप में भी काम करता है। इसे पहले रूप में -ing जोड़कर बनाया जा सकता है।

I, II and III Form

  1. क्रिया का पहला रूप उसका बहुवचन रूप कहलाता है। अन्य सभी रूप इसी पर आधारित होते हैं।
  2. अधिकांश क्रियाओं के दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं। इन्हें -ed जोड़कर बनाया जाता है।
  3. कुछ क्रियाएँ ऐसी भी होती जिनमें -ed भी नहीं जोड़ा जाता और उनके दूसरे और तीसरे रूप एक जैसे होते हैं।
  4. कुछ क्रियाओं के तीनों रूप एक जैसे होते हैं।
  5. कुछ क्रियाओं के तीनों रूप अलग-अलग होते हैं। हम इन्हें अनियमित क्रियाएँ कहते हैं।

Three Important Verbs

  1. Do, Be तथा Have अँग्रेजी की सबसे महत्वपूर्ण क्रियाएँ हैं।
  2. ये तीनों Main Verb के साथ-साथ Helping Verbs का भी कार्य करती हैं।
  3. इनके विभिन्न रूप ज्यादातर Simple Auxiliaries का काम करते हैं जो Tenses में प्रयुक्त होती हैं।

अगली क्लास हमारे First Phase की अन्तिम क्लास है। इसके अन्तर्गत हम Verb के दूसरे रूप, अर्थात् Helping Verb का अध्ययन करेंगे ।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi





Day-06 | The Verb

Sorry!
You are not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 06

The Verb

Today's Summary


कोई भी कार्य करना या किसी कार्य का होना क्रिया कहलाता है। जैसे - come, play, sing, go, read, write इत्यादि। क्रिया को अँग्रेजी में Verb कहते हैं। Verb के सन्दर्भ में निम्नलिखित बिन्दु महत्वपूर्ण हैं :

  1. Verb का अध्ययन दो भागों में किया जाता है। पहला Proper Verb और दूसरा Helping Verb.
  2. Proper Verb मुख्य कार्य को प्रदर्शित करती है।
  3. Proper Verb का अध्ययन भी दो भागों में किया जाता है। एक Finite Verb तथा दूसरा Non-finite Verb. इसमें Finite Verb ही हमारी मुख्य क्रिया (main verb) होती है।
  4. Non-finite Verb वाक्यों में तीन रूपों में मौजूद होती हैं।
    • Infinitive
    • Gerund / Present Participle
    • Past Participle
उपरोक्त के आप केवल नाम याद कर लीजिए। बाकि चीजें बाद में समझ में आ जाएँगी।

अगली कक्षा में हम क्रिया के पाँचों रूपों का अध्ययन करेंगे। इसके अन्तर्गत हम s/es/ies और ing जोड़ने सम्बन्धी नियम भी पढ़ेंगे।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi





Day-05 | The Conjunction

Sorry!
You are not registered for this course!

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 05

The Conjunction

Today's Summary


- Reload / Refill -

Conjunction अर्थात् योजक-शब्द, वे शब्द होते हैं जो दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। जैसे - because.

एक ही अभिव्यक्ति (expression) वाला वाक्य, simple sentence कहलाता है। इसमें एक subject तथा एक ही predicate होता है। कुछ सरल वाक्यों के उदाहरण इस प्रकार है :

  1. I am learning English.
  2. He is my best friend.
  3. Mr. Verma teaches us English.

(वीडियो में 48 conjunctions बताए गए हैं। जो कुल 5 Groups में वर्गीकृत हैं। आप उन्हें अपनी नोटबुक में उसी प्रकार लिख लें और उनके अर्थों को दो-तीन बार ध्यान से पढ़ लें।)

अगले अध्याय में हम शब्द के अगले प्रकार Verb का अध्ययन करेंगे। go, play, learn, watch, read, write, sing इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।


© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi