Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 25 | (PSSV) Continuous Tenses

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 25

Passive Voice | Continuous Tenses

Today's Summary


ऐसे वाक्य जिनमें Object (कर्म) को प्रधानता देते हुए अपने भाव को व्यक्त किया जाए, Passive Voice के अन्तर्गत आते हैं। Passive Voice के वाक्यों में :

  1. Object का होना अनिवार्य है, Subject भले ही न हो।
  2. Object और Subject दोनों भी हो सकते हैं।
  3. Helping Verb का प्रयोग Object के अनुसार किया जाता है।
  4. Main Verb हमेशा III from में प्रयोग की जाती है।
आज हमने निम्नलिखित Tenses का अध्ययन Passive Voice के अन्तर्गत किया।
  1. Present Continuous Tense
  2. Past Continuous Tense
  3. Future Continuous Tense

01. Present Continuous Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [जा रहा है / जा रही है / जा रहे हैं / जा रही हैं] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं। जैसे -

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ [am/is/are + being] हैं जिनका प्रयोग am/is/are के जैसे ही किया जाता है।

Examples :

  1. The song is being sung by Sita.
    (गीत सीता के द्वारा गाया जा रहा है।)
  2. Cricket is being played there.
    (वहाँ क्रिकेट खेला जा रहा है।)
  3. Fruits are being carried in a lorry.
    (फलों को एक लॉरी(गाड़ी) में ले जाया जा रहा है।)

02. Past Continuous Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों मुख्य क्रिया के साथ [जा रहा था / जा रही थी / जा रहे थे] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ [was/were + being] हैं जिनका प्रयोग was/were के जैसे ही किया जाता है।

Examples :

  1. I was being told that...
    (मुझे बताया जा रहा था कि...)
  2. Trees were being cut on a large scale.
    (पेड़ों को बड़े पैमाने पर काटा जा रहा था।)
  3. The team was being prepared for the match.
    (टीम को मैच के लिए तैयार किया जा रहा था।)

अगले अध्याय में हम सभी Perfect Tenses का अध्ययन करेंगे। बेहतर होगा यदि आप अपनी Table से इनकी Helping Verbs को एक बार देख लें।

© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi