Hi!
Some message here !
Lesson - 24
Passive Voice | Indefinite Tenses
Passive Voice | Indefinite Tenses
Today's Summary
ऐसे वाक्य जिनमें Object (कर्म) को प्रधानता देते हुए अपने भाव को व्यक्त किया जाए, Passive Voice के अन्तर्गत आते हैं। Passive Voice के वाक्यों में :
- Object का होना अनिवार्य है, Subject भले ही न हो।
- Object और Subject दोनों भी हो सकते हैं।
- Helping Verb का प्रयोग Object के अनुसार किया जाता है।
- Main Verb हमेशा III from में प्रयोग की जाती है।
- Present Indefinite Tense
- Past Indefinite Tense
- Future Indefinite Tense
01. Present Indefinite Tense
Hindi Identity :
इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [जाता है / जाती है / जाता हूँ / जाती हूँ / जाते हैं / जाती हैं] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं। जैसे -Helping Verbs :
इस काल की सहायक क्रियाएँ [am, is तथा are] हैं जिनका प्रयोग Active Voice के जैसे ही किया जाता है।Examples :
- I am invited there because...
(मुझे वहाँ आमन्त्रित किया जाता है क्योंकि...) - Cricket is not played in America.
(अमेरिका में क्रिकेट नहीं खेला जाता है।) - Children are sent to school.
(बच्चों को स्कूल भेजा जाता है।)
02. Past Indefinite Tense
Hindi Identity :
इस काल के हिन्दी के वाक्यों मुख्य क्रिया के साथ [गया / गयी / गये] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -Helping Verbs :
इस काल की सहायक क्रियाएँ [was तथा were] हैं जिनका प्रयोग Active Voice के जैसे ही किया जाता है।Examples :
- I was told that...
(मुझे बताया गया कि...) - Mamta was selected in the team.
(ममता का टीम में चयन किया गया।) - The diamonds were stolen in the night.
(हीरे रात में चुराए गए।)
03. Future Indefinite Tense
Hindi Identity :
इस काल के हिन्दी के वाक्यों मुख्य क्रिया के साथ [जाएगा / जाएगी / जाएँगे] इत्यादि देखने को मिलता है। जैसे -Helping Verbs :
इस काल की सहायक क्रियाएँ [shall be तथा will be] हैं जिनका प्रयोग Active Voice के जैसे ही किया जाता है।Examples :
- Homework will be given to you.
(आपको गृहकार्य दिया जाएगा।) - I shall be asked.
(मुझसे पूछा जाएगा।) - The firewood will be collected.
(जलाउ लकड़ी इकट्ठी की जाएगी।)
© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi