Loading your class...

SHRIDHAAM ENGLISH
(© Arvind Kumar Lodhi)

Alert!

Day - 26 | (PSSV) Perfect Tenses

Hi!
Some message here !

***

Lesson - 26

Passive Voice | Perfect Tenses

Today's Summary


ऐसे वाक्य जिनमें Object (कर्म) को प्रधानता देते हुए अपने भाव को व्यक्त किया जाए, Passive Voice के अन्तर्गत आते हैं। Passive Voice के वाक्यों में :

  1. Object का होना अनिवार्य है, Subject भले ही न हो।
  2. Object और Subject दोनों भी हो सकते हैं।
  3. Helping Verb का प्रयोग Object के अनुसार किया जाता है।
  4. Main Verb हमेशा III from में प्रयोग की जाती है।
आज हमने निम्नलिखित Tenses का अध्ययन Passive Voice के अन्तर्गत किया।
  1. Present Perfect Tense
  2. Past Perfect Tense
  3. Future Perfect Tense

01. Present Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [जा चुका है / जा चुकी है / जा चुके हैं / किया गया है / दिया गया है / लिया गया है] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ [have/has + been] हैं जिनका प्रयोग Active Voice के जैसे ही किया जाता है।

Examples :

  1. The problem has been solved.
    (समस्या को हल कर लिया गया है।)
  2. Everything has been arranged in a better way.
    (सब कुछ और अच्छे तरीके से व्यवस्थित कर दिया गया है।)
  3. We have been involved in that case by force.
    (हमें जबरन उस मामले में शामिल किया गया है।)

02. Past Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों में मुख्य क्रिया के साथ [जा चुका था / जा चुकी थी / जा चुके थे / किया गया था / लिया गया था / दिया गया था] इत्यादि देखने को मिलता है।

Helping Verbs :

इस काल की एक ही सहायक क्रिया [had + been] हैं जिसका प्रयोग Active Voice के जैसे ही सभी objects(passive) के साथ किया जाता है।

Examples :

  1. The problem had been solved.
    (समस्या को हल किया जा चुका था।)
  2. The playground had been cleaned by some unknown children.
    (मैदान कुछ अज्ञात बच्चों के द्वारा साफ किया गया था।)
  3. [We had been taught] that the truth can never be defeated.
    (हमें सिखाया गया था कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता।)

03. Future Perfect Tense

Hindi Identity :

इस काल के हिन्दी के वाक्यों के अन्त में [जा चुका होगा / जा चुकी होगी / जा चुके होंगे / किया गया होगा / दिया गया होगा / लिया गया होगा] इत्यादि हिन्दी सहायक क्रियाएँ देखने को मिलती हैं।

Helping Verbs :

इस काल की सहायक क्रियाएँ [shall/will + have been] हैं जिनका प्रयोग Active Voice के जैसे ही किया जाता है।

Examples :

  1. The problem will have been solved.
    (समस्या को हल कर लिया जाएगा।)
  2. This work will have been finished within 20 days.
    (इस काम को 20 दिन में समाप्त कर लिया जाएगा।)
  3. We shall have been informed about it.
    (हमें इस बारे में सूचना दे दी जाएगी।)

अगले अध्याय में हम, सभी Modals का अध्ययन Passive Voice में करेंगे। आप सभी Tenses की पुनरावृत्ति करते रहें।

© All Rights Reserved | Arvind Kumar Lodhi